एनीमिया होने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 15:19

Anemia: आयरन (Iron) की कमी के चलते शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आने लगती है. इससे हीमो​ग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर गिरने लगता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचारण सही तरीके से नहीं हो पाता. एनीमिया से बचाव के लिए डाइट (Anemia Diet) में ये चीजें शामिल करें-

ऑरेंज जूस

ऑरेंज जूस पीने से भी एनीमिया का खतरा कम होता है. संतरे में विटामिन बी6 होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण तेज कर देता है. इसका जूस कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है.

दही

एक स्टडी के मुताबिक, दही के सेवन से एनीमिया का खतरा कम होता है. एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए दही और हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं.

पालक

पालक का सेवन भी आपको एनीमिया से बचाएगा. इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपको बीमारियों से बचाता है.

हरी मटर

हरी मटर पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. शरीर में आयरन की पूर्ति करके इसका सेवन एनीमिया के खतरे को कम करता है.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज पौष्टिक तत्वों का पावर हाउस होते हैं. एनीमिया की समस्या शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होती है. कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो खून की कमी को पूरा करता है और एनीमिया से बचाता है.कद्दू के बीज में फोलेट भी पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है.

फूल गोभी- आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया को दूर करने में एस्कॉर्बिक एसिड यानी विटामिन सी की भी अहम भूमिका होती है। यह पोषक तत्व आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है। इसी वजह से आहार में विटामिन सी से समृद्ध फूल गोभी को भी शामिल किया जा सकता है.

पत्ता गोभी- शरीर में विटामिन सी की कमी होने से भी एनीमिया का जोखिम होता है। इस विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया से बचाव कर सकती है.

ब्रोकली- ब्रोकली खाने के फायदे में एनीमिया से बचाव को भी गिना जाता है। इसमें आयरन और विटामिन सी दोनों की अच्छी मात्रा होती है। ये दोनों पोषक तत्व एनीमिया से बचाव करने और एनीमिया की स्थिति को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं.

अनार जूस- अनार का जूस आयरन और विटामिन सी दोनों पोषक तत्वों से युक्त है। इनकी मदद से रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं) यानी हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार हो सकता है। इसी वजह से माना जाता है कि अनार का जूस आयरन के लिए अच्छा होता है.

स्ट्रॉबेरी- एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं सोच रहे हैं, तो आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इससे एनीमिया की स्थिति में सुधार हो सकता है .

अंडे की जर्दी- एनीमिया से लड़ने वाले आहार में से एक अंडा भी है। अंडे की जर्दी अर्थात पीले भाग में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ा सकता है। इससे एनीमिया की समस्या में राहत मिल सकती है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info